गैस और एसिडिटी से चाहिए आजादी, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय जो अपच, एसीडिटी और गैस की समस्या से तुरंत राहत दिलाएंगे/ Acidity problem? 13 Home remedies that can help


गैस और एसिडिटी से चाहिए आजादी, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय जो अपच, एसीडिटी और गैस की समस्या से तुरंत राहत दिलाएंगे

1.मुनक्का:                                         
एक मुनक्के का बीज निकालकर उसमें मूंग की दाल के एक दाने के बराबर हींग या फिर लहसुन की एक छिली कली रखकर मुनक्के को बंद कर लें। इसे सुबह खाली पेट पानी से निगल लें। इसके 20-25 मिनट बाद तक कुछ न खाएं। तीन दिन लगातार ऐसा करें।

2.अजवाइन, जीरा, हरड़ और काला नमक :
अजवायनजीराछोटी हरड़ और काला नमक बराबर मात्रा में पीस लें। बड़ों के लिए दो से छह ग्रामखाने के तुरंत बाद पानी से लें। बच्चों के लिए मात्रा कम कर दें। 

3.लौंग:
सि़डिटी या गैस्ट्रिक की स्थिति में दो लौंग चबाएं। इसके रस से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है। दो लौंग चूस लें या फिर उन्हें उबालकर उस पानीको पी लें।

4.पुदीना:
पानी में 10-12 ग्राम पुदीने का रस और 10 ग्राम शहद मिलाकर लें। 

5.गुड़:
गैस, एसिडिटी या सीने में जलन की स्थिति में गुड़ का एक टुकड़ा चूसें। हां, डायबिटीज के मरीज इस नुस्खे को न आजमाएं। खाना खाने के बाद 25 ग्राम गुड़ खाने से गैस नहीं बनती और आंतें मजबूत रहती हैं।

6.लेमन टी:
बिना दूध की नीबू की चाय भी फायदा करती हैपर नीबू की बूंदें चाय बनाने के बाद ही डालें। इसमें चीनी की जगह हल्का-सा काला नमक डाल लेंफायदा होगा।

7.लहसुन:
लहसुन की एक-दो कलियों के बारीक टुकड़े काटकर थोड़ा-सा काला नमक और नीबू की बूंदें डालकर गर्म पानी से सुबह खाली पेट निगल लें। इससे कॉलेस्ट्रॉलएंजाइना और आंतों की टीबी आदि बीमारियां ठीक होने में भी मदद मिलेगी। गर्मियों में एक-दो और सर्दियों में दो-तीन कलियां लें।

8.हींग, जीरा, अजवाइन:
गैस बनने पर हींगजीराअजवायन और काला नमकबहुत कम मात्रा में नौसादर मिलाकर गुनगुने पानी से लें। इनमें से कोई एक चीज भी ले सकते हैं।

9.जीरा:
एक चम्मच जीरा तवे पर भुन लें। भुनने के बाद उनके हल्का पीस लें और एक ग्लास पानी में मिलाएं। भोजन के बाद इसे जरूर लें।
आधे कच्चेआधे भुने जीरे को कूट कर गर्म पानी से दो ग्राम लें। ऐसा दिन में दो बार एक सप्ताह तक करें। इसके बाद मोटी सौंफ को भून-पीसकर गुड़ के साथ मिक्स करके 6-6 ग्राम के लड्डू बना लें। दिन में दो-तीन बार लड्डू चूसें।

10.अजवाइन:
हर बार खाने के साथ अजवायन भी खाएं तो पाचन बढ़िया होगा। खाने में सादा के साथ-साथ काला नमक भी इस्तेमाल करें।

11.तुलसी पत्र :
तुलसी पत्ते का सेवन भी गैस में आराम दिलाता है। पांच से छह तुलसी पत्ते या फिर तुलसी की चाय का सेवन करें, तुरंत आराम महसूस करेंगे।

12.छाछ:
छाछ पेट को ठंडक पहुंचाने में काफी मददगार है। इसमें एक चौथाई चम्मच काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन करें। इसे गैस से तुरंत राहत मिलेगी। 

13.अदरक :
भोजन से आधा घंटा पहले अदरक का छोटा टुकड़ा खाएं। इससे गैस और अपच जैसी समस्या में आराम मिलेगा।

क्या खाएं :
फ्रूट और सब्जियां ज्यादा-से-ज्यादा खाएं। सब्जियों को ज्यादा तलें नहीं।
साबुत की बजाय धुली व छिलके वाली दालें खाएं।
सोयाबीन की बड़ियां खाएं। 
दही व लस्सी का प्रयोग करें।
नीबू-पानी-सोडानारियल पानीशिकंजी या बेल का शर्बत पीना अच्छा है।
आइसक्रीम और ठंडा दूध ले सकते हैं। 
बादाम व किशमिश लेंपर काजू कम मात्रा में लें।
सौंफहींगअदरकअजवायन व पुदीने का प्रयोग करना अच्छा है।
मोटा चावल खाएं। यह कम गैस बनाता हैजबकि पॉलिश वाला चावल ज्यादा गैस बनाता है। पुलाव के बजाय चावल उबालकर खाएं। 
खाना सरसों के तेल में पकाएं। देसी घी भी ठीक है,लेकिन मात्रा सीमित रखें। वनस्पति घी और रिफाइंड से बचें। 

किससे बचें :
तेल-मक्खन व क्रीम  आदि ज्यादा न लें।
मैदे और रिफाइंड आटे से बनी चीजें और बेकरी प्रॉडक्ट जैसे कुलचेपूरीब्रेड पकौड़ाछोले-भटूरेपरांठेबंसबिस्कुटपैटीजबर्गर व फैन आदि कम खाएं।
नमकीनभुजियामट्ठी कम खाएं।
चनाराजमाउड़द व मटर आदि का प्रयोग कम करें। इन्हें बनाने से पहले भिगो लें। जिस पानी में भिगोएंउसको इस्तेमाल करके के बजाय फेंक दें।
चाय-कॉफी ज्यादा न पीएं। खाली चाय पीने से भी गैस बनती है।
गर्म दूध भी गैस बनाता है। अल्सर वाले ठंडा दूध लें। 
सॉफ्ट-ड्रिंक्स या कोल्ड-ड्रिंक्स न पीएं।
मोटी इलायचीतेजपत्तालौंगजावित्रीजायफल आदि साबुत मसाले तेज गंध होने से पेट को नुकसान पहुंचाकर गैस की वजह बनते हैं। इन्हें पीसकर और कम मात्रा में लें।
राजमाछोलेउड़दलोबिया या साबुत दालों से गैस बन सकती है।
अरबी-भिंडी और राजमा से परहेज रखें।
कच्चा लहसुनकच्चा प्याज व अदरक भी गैस बनाता है। 
मूली-खीरे आदि से गैस की शिकायत हो तो उनका परहेज करें।
अगर खाने का ज्यादातर हिस्सा फैट या कार्बोहाइड्रेट से आता है यानी रोटीआटा व बेसन आदि ज्यादा खाते हैं तो गैस ज्यादा बनेगी। 
संतरा व मौसमी आदि एसिडिक फलों के रस से गैस बनती है। जूस के बजाय ताजे फल खाएं। 
खाली पेट दूध पीने और खाली पेट फल खासकर सेब और पपीता खाने से गैस बनती है।

Comments