How to Dress to Make Yourself Look Skinnier And Gorgeous (with Pictures) : अपनाएं ये चमत्कारिक सुझाव और बिना किसी अतिरिक्त व्यायाम अथवा डाइटिंग के दिखे अधिक लम्बी एवं पतली


  How to Dress to Make Yourself Look Skinnier And Gorgeous(with Pictures)  


आपके कपड़े और आपका फैशन स्टेटमेंट काफी हद तक आपके इंप्रेशन को बना और बिगाड़ सकते हैं। किसी भी नए फैशन को अपनाने से पहले समझदारी से छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।

उन्हें स्वाभाविक रूप से फॉलो करें| किसी भी फैशन को अपनाने के बाद उस के कारण चाल ढाल में अस्वाभाविकता या घबराहट आप के अंदर बिलकुल नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा क्या आप ये जानती हैं कि आपने जो कपड़े पहन रखे हैं वो भी आपको मोटा या पतला दिखा सकते हैं|

अगर आपका शेप परफेक्ट नहीं है तो आपको काफी सोच-विचार कर अपने कपड़ों का चयन करना चाहिए. कपड़ों का चयन करने के दौरान आपको हमेशा कुछ ऐसे टिप्स आजमाने चाहिए जो आपको शेप में दिखाए. जिस तरह आप अपने मेकअप को लेकर घंटों रिसर्च करती हैं ठीक उसी तरह कपड़ों के चयन के लिए भी आपको खुद को सही से परखने और जानने की जरूरत होती है.  ऎसे में बहुत जरूरी है कि अपनी बॉडी और स्किन टाइप के अनुसार ही ड्रेसेज और कलर्स सिलेक्ट करें। तो चलिए देखते हैं, किस पर क्या सूट करता है।

यहां कुछ ऐसे ही सुझाव दिए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप स्ल‍िम दिखने के साथ -साथ खूबसूरत भी नजर आएंगी-

      1. ऑफ द शोल्डर-                                                                                         

कमर को पतला दिखाने के लिए ऑफ द टॉप ड्रेसेज पहनना अच्छा रहेगा. इन ड्रेसेज में आप थोड़ी स्ल‍िम नजर आएंगी|

      2. काले रंग के कपड़े पहनें :-                                                                             



काला रंग आपको स्लिम दिखाता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग पार्टियों में काला पहनना ही पसंद करते हैं|

      3. पूरी ड्रेस एक रंग में ही हो :-                                                                          



अगर आप बहुत ज्यादा कलरफुल ड्रेस पहन रही हैं तो आप मोटी नजर आ सकती हैं. कोशिश करें कि आपकी ड्रेस सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग की हो|

      4. बहुत बड़े प्रिंट न पहनें  :-                                                                              


बहुत बड़े-बड़े प्रिंट वाली ड्रेस पहनकर आप और बेडौल नजर आएंगी. कोशिश कीजिए कि आपकी ड्रेस बहुत बड़े प्रिंट वाली न हो|

अब हम आपको बताएँगे कि भिन्न-भिन्न बॉडी टाइप पर किस तरह के कपडे पहनने चाहिए-

      लंबी पतली युवतियों के लिए सुझाव :-                                                               


1-लंबी पतली युवतियों को आडी धारियों के, ढीले-ढाले, बिना फिटिंग के कपडे व बडे आकर्षक प्रिंट पहनने चाहिए।

2-स्लीवलेस, स्टैपी और डीप कट ब्लाउज आप पर खूब फबेगा।

3-पतली महिलाएं अपने फिगर को उभारने के लिए अनारकली ड्रेस का घेर कमर से शुरू कर सकती हैं इससे उनका फिगर और भी खूबसूरत लगेगा।

      मोटी युवतियों के लिए सुझाव  :-                                                                       


1-मोटी व छोटी युवतियों को लंबी सीधी धारियां, छोटे-छोटे प्रिंट व फिटिंग वाले कपडे पहने चाहिए। इन महिलाओं को आरगंडी व सूती साडियां नहीं पहननी चाहिए क्योंकि इनको पहनने के बाद वे और ज्यादा भारी नजर आने लगती हैं। इन्हें पहनने से आपका वजन दुगुना लगने लगता है। इसलिए आप शिफान के कपडे पहने तो ज्यादा आकर्षक लगेंगी।

2-मोटी महिलाओं को कॉटन या कोटा साडी की बजाय शिफॉन या जॉर्जेट पहननी चाहिए।

3-मोटी महिलाओं को हल्की एम्ब्रॉयडरी वाली डे्रस पहनी चाहिए।

4-यदि आप मोटी हैं या आपके हिप्स हैवी हैं, तो अनारकली ड्रेस का घेर एम्पायर लाइन से शुरू करें। इससे हिप्स की कमी छिप जाती है। एक बात का खास ख्याल रखें कि आपकी डे्रस कमर से बहुत ढीली बिलकुल न हो।

5-मोटी महिलाओं को छोटे प्रिंट्स और वर्टिकल लाइन प्रिंट्स स्लिमर लुक देते हैं।

      सावधानियां :-                                                                                              


1-गर्मियों के दिनों में भारी गहने व गहरा मेकअप, सिल्क, नायलोन देख कर तो बस दिल घबराने लगता है। इस के बजाय कलर्स का इस्तेमाल करके बॉडी बैलेंस करना बेस्ट आइडिया है।

2-यदि आप पतली दुबली काया की मालकिन हैं और आप अपने शरीर के कुछ हिस्सों को उभारना चाहती हैं तो आपको अपने कपडों के लिए हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

3-यदि आपका वजन ज्यादा है और हिप्स हैवी हैं तो आपको डार्क कलर की स्कर्ट या जींस का चुनाव करना चाहिए। इसके ऊपर आप हल्के रंग का टॉप पहन सकती हैं। स्लीव्स में शोल्डर पैड्स भी हैवी हिप्स को बैलेंस करेंगे।

4-ऑफिस जाने वाली महिलाओं को कभी भी जरी की साडी, ज्यादा मेकअप और ढेर सारे गहने नहीं पहनने चाहिए, इससे आपका अनाडीपन झलकता है। ऑफिस में इन सब का प्रयोग बिलकुल न करें।

5-छोटे कद वाली युवतियाँ अगर लंबा नजर आना चाहती हैं तो सॉलिड कलर्स पर सिंपल स्ट्राइप वाले आउट फिट पहनें।

6-लंबी युवतियों को अगर अपनी हाइट थोडी कम दिखानी हो, तो जैकेट्स या टॉप्स इतने लंबे हों, जो हिप्स को कवर करें।

7-जिन महिलाओं की बांहे हैवी हैं उनको हमेशा ढीले स्लीव्स के कपडे पहनने चाहिए। टाइट कपडे पहनने से वे और भी ज्यादा मोटी लगती हैं।

8-जिन महिलाओं की डार्क स्किन हैं, उन्हें गोल्डन कॉपर शेड यूज करना चाहिए।

9- अगर आप पतला दिखना चाहती हैं, तो आप सॉलिड कलर की स्ट्रेट आउटफिट्स पहनें इसमें एकदम फिट नजर आएंगी।

Comments