Healthy Foods: Best Fruits To Eat this Summers | Fruits You Can Eat All Summer Long PART -3 ( चिचिलाती गर्मी से परेशान हो तो इस भयंकर गर्मी से बचने के लिए खाएं ये आहार ) भाग-3


       अंगूर (GRAPES)-                                                                     

õ जून में दिन की तपिश किसी को भी हिला कर रख देती है इस तरह की गर्मी में आपको घर से बाहर निकलने से पहले कुछ न कुछ कूल रहने के इंतजाम कर के चलना चाहिए. यदि आप अंगूर पसंद करते हैं तो यह इन गर्मियों में आपको कूलर जैसा फायदा दे सकता है. 

õ अंगूर में और इसके रस में काफी मात्रा में ग्लूकोज,  आयरन,  कैलोरी,  प्रोटीन,  कार्बोहाइड्रेट,  फैट,  सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई, के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक पाया जाता है, जो आपको गर्मी में ठंडक प्रदान करता है. 

õ घर से बाहर जाना हो तो अंगूर व इसका जूस खा या पीकर ही जाएं इससे आपको गर्मी से लड़ने में सहायता मिलेगी. 

õ अंगूर एक बलवर्धक एवं सौंदर्यवर्धक फल है. इसमें मां के दूध के समान पोषक तत्व पाए जाते हैं| 

õ गर्मियों में अंगूर का रस अमृत सामान होता है अंगूर का रस मधुर, शीतल होने के कारण पित विकृति,  अरुचि  और दाह (जलन) को नष्ट करता है। 

õ अंगूरों के सेवन से शारीरिक शक्ति मिलती है। पाचन क्रिया तेज होती है। 

õ अंगूर और मिश्री का सेवन करने से उष्णता नष्ट होती है ,प्यास भी कम लगती है। 

õ अंगूर का शर्बत शीतल जल मिलाकर पीने से ग्रीष्म ऋतु की उष्णता से सुरक्षा होती है। पसीने से भी मुक्ति मिलती है।
       नारियल (COCONUT)                                                                     


õ नारियल का जल सेवन करने से उष्णता नष्ट होती है और प्यास की विकृति शांत होती है। 

õ नारियल के जल में पोटाशियम और क्लोरिन प्राकृतिक रूप से होता है। 

õ जल के सेवन से मस्तिष्क की स्मरणशक्ति बढ़ती है और उष्णता नष्ट होती है।

õ नारियल के पानी में दूध से ज्यादा पोषक तत्व होते हैं क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रोल और वसा की मात्रा नहीं है। 

õ नारियल पानी में बेहद गुण पाए जाते हैं। इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट और पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर और दिल की गतिविधियों को दुरुस्त करने में सहयोगी होता है। 

õ इसके इस्तेमाल से रक्त स्राव तेज गति से काम करता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। 

õ नारियल का पानी न केवल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है बल्कि शरीर में मौजूद बहुत से वायरसों से भी लड़ाई करता है। 

õ अगर आपको किडनी में पथरी की समस्या है तो यह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। 

õ नारियल का पानी लगातार सेवन करने से किडनी में मौजूद पथरी अपने आप खत्म हो जाती है। 

õ अगर आपको किडनी से संबंधित अन्य कोई समस्या हो तब भी फौरन एक गिलास नारियल पानी पी लीजिए, मिनटों में निजात मिल जाएगी। 

õ नशे को कम करने में भी नारियल पानी बहुत ही प्रभावी है।

       संतरा (ORANGE)                                                                         



õ संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। 

õ इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है।

õ किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। 

õ इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है। 

õ संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। 

õ संतरा एक जबरदस्त एनर्जी देने वाला फल है। 

õ इसके ग्लूकोज व डेक्सटोल जैसे तत्व शारीरिक शक्ति के लिए बड़े खास होते हैं। 

õ इसके अतिरिक्त संतरे के रस में विटामिन ‘सी’, विटामिन ‘बी’, कॉम्लेक्स, विटामिन ‘ए’ कई खनिज तत्व, कुछ मात्रा में पौष्टिक पदार्थ व अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

õ गर्मियों में लू लगने पर दिन में चार बार संतरे का रस देना बहुत अच्छा होता है। 

õ भोजन करने के बाद यदि आधा गिलास संतरे का रस रोज लिया जाए तो पेट के अल्सर ठीक हो जाते हैं। 

õ छाँव में सुखाये संतरे के छिलकों को बारीक पीस लें और घी के साथ बराबर मात्रा में मिलायें और इसे 1-1 चम्मच दिन में 3 बार पीने से बवासीर में आराम मिलता है।












Comments