चिलचिलाती गर्मी में राहत दे सेहत और स्वाद से भरा आम का पना(Mango Panna Recipe: Beat The Heat with Raw Mango Panna)

        
         
            चिलचिलाती गर्मी में राहत दे सेहत और स्वाद से भरा आम का पना    

      (Mango Panna Recipe: Beat The Heat with Raw Mango Panna)   


Aam pana 020

फलों का राजा आम जिसमें अनेकों गुण हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट और आकर्षक फल है। दूसरी बात ये कि इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। आम का पना गर्मी दूर भागने का एकदम सही, आसान और स्वादिष्ट तरीका है| आम का पना बनाना बहुत आसान है और एक बार यह बन गया, तो घर में सब लोग इसका मज़ा उठा सकते हैं |आम के गूदे में जो रेशा होता है वह न केवल हाज़मे के लिए लाभकारी है बल्कि ये कोलेस्ट्रॉल भी घटाता है और कैंसर की बीमारी भी रोकता है। इसी को ध्यान मे रखते हुए हम आपको घर पर आम का पना  बनाने की विधि बता रहे है। 

   आइये देखते हैं की आम पना कैसे बनाया जाता है:-                                                 

Aam pana 026

   आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Mango Panna                               


!   कच्चे आम                   -                  2 -3 मीडियम आकार के (300 ग्राम)

!   भुना जीरा पाउडर          -                  2 छोटी चम्मच

!   काला नमक                  -                 स्वादानुसार (2 छोटी चम्मच)

!   काली मिर्च                    -                 एक चौथाई छोटी चम्मच

!   चीनी                            -               100 -  150 ग्राम ( 1/2 - 3/4 कप)

!   पोदीना                          -               20- 30 पत्तिया

   विधि - How to prepare Raw Mango panna                                            


आम का पना बनाने के लिए पहले उसकी चटनी (पेस्ट) बनाते हैं, उसके बाद उसको घोल कर उसका पना बनाते हैं ,जिसकी विधि नीचे दी गयी है -


009


    आम का पेस्ट बनाने के लिए:-                                                                            


 


v सबसे पहले आम को छील कर उसके गूदे के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये |

v इसके बाद हम इनको  उबालेंगे | 

v कच्चे आमों को उबालने के लिए इन्हें एक कुकर में डाले और ऊपर से चीनी और पानी  डाले|

v इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 1 सीटी लगायें|

v 1 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें और  कुकर के ढक्कन को तब तक न खोलें जब तक कि उसमे भाप का दबाव है| भाप को अपने आप पूरा निकलने दे|


v भाप जब पूरी निकल जाए (कुकर की सीटी को उठा कर देखे, अगर वो आवाज़ नहीं करती तो भाप निकल चुकी है) उसके बाद कुकर को खोलें |

v इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दे|

v ठंडा होने के बाद उबले हुए आमों को मिक्सी में पीस कर एक पेस्ट तैयार करें|

v अब आम पना का घोल (पेस्ट) तैयार है|


   आम पना के आठ से दस गिलास बनाने के लिए:-                                                   

v सर्वप्रथम एक जग लीजिये |

v इस जग में पिसे हुए कच्चे आम के पेस्ट को डाले|

v इसके बाद इसमें काला नमक, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा डाले|

v काला नमक, काली मिर्च और जीरा ऊपर दिए गए माप के अनुसार डाले या अपने स्वाद के अनुसार डालें|

v तत्पश्चात इसमें एक लीटर ठंडा पानी डाले और अच्छे से मिलाएं|

v इसमें आप ऊपर से बर्फ डाल कर और ठंडा कर सकते है|

v इसके बाद पुदीने की पत्तियों से इसकी गार्निशिंग कीजिये |


    JJआपका आम पन्ना का गिलास आपके गले को ठंडा करने के लिए तैयार है|JJ

   क्यों पिएं आम का पना:-                                                                                  


Ø यह बहुत टेस्टी होता है और हार्ट अटैक के खतरे से बचाता है।

 Ø पसीने के माध्यम से निकलने वाले सोडियम और जिंक को वापस देता है।

 Ø विटामिन सी इसमें बेहद ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो आपके ब्लड डिसऑर्डर से बचाता है।

 Ø टीबी, एनीमिया, हैजा जैसी बीमारी में यह टॉनिक का काम करता है।

 Ø  आम पना ब्लड सेल्स को फ्लेक्सिबल बनाता है और नए ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है।


     ..............RECIPE PRESENTED BY- MEGHA & TARUN

Comments