Healthy Foods: Best Fruits To Eat this Summers | Fruits You Can Eat All Summer Long PART-2( चिचिलाती गर्मी से परेशान हो तो इस भयंकर गर्मी से बचने के लिए खाएं ये आहार ) भाग-2





       जामुन (SYZYGIUM CUMINI)-                                                        

õ गर्मियों में मिलने वाला यह फल आपको तरोताजा तो रखता ही है साथ ही यह युरीन से शक्कर की मात्रा को भी कम करता है। 

õ इसके अलावा, यह प्यास को शांत करता है और शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देता है। 

õ जामुनः गर्मियों में मिलने वाला यह फल आपको तरोताज़ा रखने के साथ मूत्र से शर्करा की मात्रा को भी कम करता है।

õ इसके अतिरिक्त यह प्यास बुझाने में भी बहुत लाभदायक है गर्मियों में जामुन की आवक अधिक मात्रा में होती है।

õ इसके अलावा, यह प्यास को शांत करता है एवं शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देता है।

õ जामुन में लौह और फास्फोरस जैसे तत्व प्रचुरता से पाए जाते हैं, जामुन में कोलीन तथा फॉलिक एसिड भी भरपूर होते हैं। 

õ भोजन के बाद 100 ग्राम जामुन फल का सेवन गर्मियों से जुड़े कई विकारों में बहुत फायदेमंद साबित होता है। 

õ डाँग, गुजरात के आदिवासी हर्बल जानकार मानते हैं कि जामुन और आंवले के फलों का रस समान मात्रा में मिलाकर पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

       कटहल (JACKFRUIT)-                                                                    


õ कटहल के फल में कई महत्वपूर्ण प्रोटीन्सकार्बोहाईड्रेड्स के अलावा विटामिन्स भी पाए जाते हैं। 

õ पके हुए फलों को खाने से शरीर को ताजगी मिलती है और यह गर्मियों में लू के दुष्प्रभावों को नियंत्रित करने में बेहद कारगर होता है। 

õ डाँग गुजरात के कुछ हर्बल जानकार तो कटहल के पके फलों को दुबले व्यक्तियों को अक्सर खाने की सलाह देते हैं। 

õ इनके अनुसार यह वजन बढ़ाने में बेहद सहायक होता है। 

õ आदिवासियों के बीच पके फलों का सेवन शारीरिक शक्ति और दीर्घकाल तक जवानी बनाए रखने को भी प्रचलित है।

       स्टॉबेरी ( STRAWBERRY)-                                                           


õ स्टॉबेरी विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत है। 

õ इसके सेवन से न सिर्फ ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती हैबल्कि इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त रहता है। 

õ इसमें मौजूद मैग्नीज, पोटेशियम और विटामिन के हड्डियों की मजबूती के लिए खासा फायदेमंद है।

õ स्ट्रॉबेरी के सेवन से पाचन क्रिया भी सही रहती है। यानी लिवर और पेट से संबंधित रोगों में बेहद फायदेमंद है।

õ इसमें मौजूद फिनॉल्स की पर्याप्त मात्रा इसे एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुणों से भरपूर बनाती है। 
õ इन्हीं गुणों के कारण यह एंटी-कैंसर एजेंट की तरह भी काम करती है| 

õ फिनॉल्स की मौजूदगी की वजह से ही स्ट्रॉबेरी ऑस्टियोऑर्थराइटिस और अस्थमा जैसी समस्याओं में भी राहत देता है। 

õ आंखों की सेहत के लिए भी यह फल लाभदायक है। 

õ आर्काइव्स ऑफ ऑपथेलमोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि हर रोज स्ट्रॉबेरी के सेवन से आंखों में होने वाली आयुजनित मेक्यूलर डिजनरेशन की समस्या से बचाव किया जा सकता है। 



                                                        

Comments