How to Get Rid of Pimples/Acne/Botch Fast (मुहांसे/कील से कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए निजात पायें)
चेहरा कितना भी खूबसूरत क्यों ना हो अगर उसपर एक छोटा सा भी मुहांसा हो जाए तो वह पूरे चेहरे की सुंदरता को तार तार कर देता है। फिर आप जितना भी मेकप लगाकर उसे छुपाने की कोशिश करें वह बेकार ही जाता है। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने खाने-पीने पर और त्वचा की साफ सफाई का पूरा ध्यान दें। मुहांसो से छुटाकारा पाने के लिए इंहे कभी भी ना फोड़े वरना इसका सीरम निकल कर पूरे चेहरे पर मुहांसे फैला देगा। मुहासों को तौलिए से ना रगड़े, ऐसे करने से आपके पूरे चेहरे पर मुहासे फैल सकते हैं। बेहतर होगा कि इसको अपने आप ही खत्म होने दें।
विभिन्न औषधियों से उपचार-
1. कुलिंजन : कुलिंजन से बने तेल को मुंहासे में लगाने से
मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
2. पपीता : पपीते का दूध गालों और चेहरे पर लगाने से मुंहासे
ठीक हो जाते है।
3. जायफल : रोजाना रात को जायफल को कच्चे दूध में मिलाकर गाढ़ा सा लेप बना लें।
रात को सोते समय इस लेप को चेहरे पर लगा लें और सुबह उठने पर गर्म पानी से धो लें।
इससे थोड़े दिनों में मुंहासे ठीक होकर चेहरा बिल्कुल साफ हो जाता है।
4. उड़द : उड़द और मसूर की बिना छिलके की दाल को सुबह दूध
में भिगो दें। शाम को बारीक पीसकर उसमे नींबू के रस की थोड़ी बूंदे और शहद की
थोड़ी बूंदे डालकर अच्छी तरह मिला लें और लेप बना लें। फिर इस लेप को चेहरे पर लगा
लें। सुबह इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से चेहरे के
मुंहासे और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और चेहरे में नयी चमक पैदा हो जाती है।
5. मौसमी : मौसमी
के छिलकों को पीसकर मुंहासों पर लगाने से लाभ होता है।
6. मैनफल : मैनफल के फल को पीसकर मुंहासों में लगाने से लाभ
होता है।

7. तुलसी : तुलसी के पत्तों के रस मे नींबू का रस मिलाकर रोजाना चेहरे पर लगाने
से लाभ होता है।
8. कंटकरंज : कंटकरंज के बीज को पीसकर निकाला हुआ तेल या कंटकरंज के बीज को पकाकर
बनाया हुआ तेल चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
9. हल्दी : 2 से 6 ग्राम
हल्दी को रोजाना सुबह और शाम खाने से चेहरा चमक उठता है।
10. उन्नाव : 20 से 40 मिलीलीटर
उन्नाव के शर्बत को पानी में मिलाकर रोजाना 2 से 3 बार पीने से मुहांसे दूर हो जाते हैं और त्वचा का
रंग साफ होकर चेहरा चमकदार हो जाता है।
11. दालचीनी :
Ø
3 बड़े चम्मच शहद में 1 चम्मच दालचीनी पाऊडर और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालकर लेप बनाकर चेहरे
पर लगाएं और एक घंटे बाद धोएं। इससे मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
Ø
चौथाई चम्मच दालचीनी में नींबू के
रस कीं कुछ बूंदे डालकर लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें। इससे
मुंहासे जल्दी ठीक हो जाते हैं।
Ø
दालचीनी और शहद को एक साथ मिला कर
अपने मुहांसो पर हल्के हाथों से मलें। इसको एक साथ मिला कर पेस्ट भी तैयार कर
सकती हैं और चेहरे पर लगा सकती हैं।
12. दूध : दूध में लाल चंदन को घिसकर प्रतिदिन 3 बार
चेहरे पर लगाने से चेहरे के कील-मुंहासे नष्ट हो जाते हैं।
13. हिंगोट - हिंगोट
के गूदे को ठंड़े पानी में घिसकर मुंह पर लगाने से मुंहासे दूर हो जाते हैं।
14. आक : हल्दी में आक के दूध को मिलाकर कील-मुंहासों पर लेप करने से कुछ
दिनों में ही चेहरे के कील मुंहासे दूर हो जाते हैं और चेहरे पर चमक आ जाती है।
15. धनिया : थोडे़ से अदरक के रस में खीरे का थोड़ा सा रस और धनिया का पानी
मिलाकर चेहरे को धो लें। फिर 2 घंटे बाद स्वच्छ पानी से मुंह को धो डालें। ऐसा
करने से कील-मुंहासों का निकलना बन्द हो जाता हैं।
16. जामुन - जामुन की गुठली को घिसकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासें दूर हो जाते
हैं।
17. दूधी : चेहरे के मुंहासों और दाद पर दूधी का दूध लगाने से
लाभ होता है।
18. ककड़ी : ककड़ी का रस रंग को साफ करता है। चेहरे पर दाग, ताम्बे के रंग के धब्बे और मुंहासे हो तो रोजाना ककड़ी का 1 गिलास
रस पीना लाभकारी रहता है।
19. कालीमिर्च : 20 कालीमिर्च
के दानों को गुलाबजल में पीसकर रात को सोते समय चेहरे पर लगाएं और सुबह गर्म पानी
से धोएं। इससे कुछ ही समय में कील-मुंहासें, झुर्रियां
आदि साफ होकर चेहरा चमकने लगता है।
20. कलौंजी : सिरके में कलौंजी को पीसकर लेप बनाएं और उसे रोजाना सोते समय पूरे
चेहरे पर मलें। सुबह पानी में साफ कर लें। इस प्रयोग को कुछ दिनों तक लगातार करने
से चेहरे पर बहुत अच्छा प्रभाव होता है।
21. संतरा : संतरे के सूखे छिलकों को पीसकर चेहरे पर मलने से
मुंहासे दूर हो जाते हैं।
22. अजवाइन : 2 चम्मच
अजवायन को 4 चम्मच दही में पीसकर रात में सोते समय पूरे चेहरे पर मलकर लगाएं और
सुबह गर्म पानी से साफ कर लें। इससे कुछ ही समय में चेहरे के कील-मुंहासे दूर हो
जाते हैं।
23. कपूर : 3 चम्मच
बेसन, चौथाई हल्दी, चुटकी
भर कपूर और नींबू के रस को एकसाथ मिलाकर लेप बनाकर चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद
इसे ठंड़े पानी से धोने से चेहरे के मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
24. करेला : लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग करेले का रस सुबह के समय खाली पेट पीने से
मुंहासें खत्म हो जाते हैं।
25. नींबू :
Ø नींबू के रस को चेहरे पर मलने से कील-मुंहासे ठीक
हो जाते हैं।
Ø नींबू, तुलसी
और काली कसौंदी के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर धूप में रखें। इसके गाढ़ा हो
जाने पर चेहरे पर लगाने से मुंहासों
में लाभ मिलता है।
Ø नींबू के रस को 4 गुना ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से
कील-मुंहासे नष्ट हो जाते हैं और चेहरा सुन्दर बन जाता है। इसका
प्रयोग पूरे शरीर पर करने से त्वचा कोमल और चिकनी
हो जाती है।
Ø 1 चम्मच गर्म दूध पर जमने वाली मलाई पर नींबू को निचोड़कर चेहरे पर
मलने से चेहरे के मुंहासे दूर हो जाते हैं।
Ø नींबू का रस पिंपल भगाने में सबसे कारगर उपाय है।
इसके रस से अपने चेहरे की 10-15 मिनट
तक मालिश करने से राहत
मिलेगी। हां, अगर इसके प्रयोग से आपकी स्किन में जलन महसूस हो
रही हो तो इसको डाइरेक्त ना इस्तमाल करें। तब इसको
पानी या चंदन पाऊडर में मिला कर लगाएं। ।
26. कुलंजन - कुलंजन की जड़ को पानी में घिसकर दिन में 2 से 3 बार
पर लगाने से मुंहासे व झाईयां खत्म हो जाते हैं।
27. तिल :
Ø तिलों की छाल और सिरके को एकसाथ पीसकर मुंह पर लगाने से मुंहासे ठीक हो जाते हैं।
Ø सांप की केंचुली को जलाकर राख करके तिल के तेल में मिलाकर लगाने से पित्त के कारण शरीर पर होने वाले फोड़े-फुन्सियां मिट जाती है।
28. लीची - लोध्र की छाल, धनिये का पाऊडर और वच को बराबर मात्रा में मिलाकर
पानी के साथ पीसकर लेप बनाकर सुबह नहाने से पहले और रात को सोने से पहले चेहरे पर
लगा लें। इससे कील-मुंहासे तो दूर होगें ही साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ेगी।
29. अनार : अनार के बीजों का लेप बनाकर मुंहासों पर लगाने से
मुंहासे नष्ट हो जाते हैं।
30. नारियल : नारियल के पानी से रोजाना दिन में 2 बार
चेहरे को धोने से चेहरे की झुर्रियां और सलवटें दूर हो जाती है।
31. दूब : दूब (घास) पर पड़ी ओंस को चेहरे पर लगाने से
मुंहासे निकलना बन्द हो जाते हैं।
32. अंजीर : कच्चे अंजीर का दूध मुंहासों पर 3 बार
लगाने से मुंहासे समाप्त हो जाते हैं।
31. बकुची : बकुची के बीजों का तेल सुबह-शाम नियमित रूप से
सेवन करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है।
33. नीम :
Ø नीम के पत्ते, अनार का छिलका, लोध्र और हरड़ आदि को बराबर मात्रा में लेकर दूध के साथ पीसकर रोजाना चेहरे पर लेप को लगाने से चेहरा निखर उठता है।
Ø नीम के पत्ते और छाल का रस रोजाना रात को चेहरे पर लगाने से मुंहासे पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।
Ø नीम की छाल के बिना नीम की लकड़ी को पानी के साथ चंदन की तरह घिसकर मुंहासों पर 7 दिनों तक लगातार लगाने से मुंहासें पूरी तरह से समाप्त हो जाते हैं।
Ø नीम की जड़ को पानी में घिसकर लगाने से कील-मुंहासे मिट जाते हैं और चेहरा सुन्दर बन जाता है।
34. लेवेंडर : लैवेंडर के तेल को
चेहरे पर लगातार लगाना चाहिए जिससे पिंपल रात भर में ही गायब हो जाए। यह पिंपल को दूर करने का एक बहुत असरदार उपाय है
35. चन्दन :
Ø चंदन
का पाऊडर पिंपल भगाने में बहुत लाभकारी होता है। यह न सिर्फ आपके चेहरे को फ्रेश
करेगा बल्कि पिंपल को दुबारा लौटने से भी रोकेगा। चंदन पाऊडर को पिंपल पर 2-3 घंटो के लिए लगा रहने दें और चेहरे को ठंडे
पानी से धो कर सूखा लें।
Ø चेहरे
पर गुलाब जल लगा कर छोड़ दें इससे आपकी स्किन के पोर्स खुल जाएगें और चेहरा
तरोताजा हो जाएगा। इसको चंदन पाऊडर के साथ मिक्स कर के भी पिंपल पर लगाया जा सकता
है।
Ø चंदन
पाऊडर को मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को 10-15 मिनट
के लिए चेहरे पर लगा रहने के बाद धो लें। यह रातभर में या केवल 2-3 दिनों
में ही आपके चेहरे से पिंपल को गायब कर देगा।
36. टूथपेस्ट तो हम दांत साफ करने के लिए प्रयोग करते हैं, पर इसके इस्तमाल से आप अपने
चेहरे के पिंपल को भी साफ कर सकते हैं। अगर रात में सोने से पहले इसको अपने चेहरे
के मुहांसे पर लगा रहने देगें तो यह उन मुहासों को ठंडा कर के सुखा देगा।
अन्य उपाए :
Ø लहसुन की कुछ कलियों
को कुचलकर, इसे एक चम्मच दही और आधा चम्मच शहद मिलाकर मुहांसों पर
आहिस्ता-आहिस्ता इस लेप को लगाना चाहिए। करीब 15 मिनट बाद
चेहरे को साफ पानी से धुल लेना चाहिए। ऐसा करने से मुहांसे शीघ्र खत्म हो जाते
हैं। माना जाता है कि महज 2 लहसून की कलियों को कुचलकर
प्रतिदिन मुहांसों पर लगाया जाए तो भी काफी फायदा होता है।
Ø चेहरे पर हल्दी का
चूर्ण और नीम की पत्तियों का रस मिलाकर लगाया जाए तो मुहांसे खत्म होने लगते हैं।
दही, हल्दी और लौंग का चूर्ण आपस में मिलाकर मुहांसों पर लगाया
जाए तो राहत मिलती है।
Ø हिमाचल में महिलाएं
पारंपरिक ज्ञान के अनुसार सेव के फलों को कुचलकर रस तैयार करती हैं और इस रस को
मुहांसों और चेहरे के अन्य दाग धब्बों वाले हिस्सों पर लगाती हैं, ऐसा
करने से मुहांसों में आराम मिलता है और त्वचा के पुराने दाग-धब्बे भी समाप्त हो
जाते हैं।
Ø चंदन, हल्दी
और गुलाब जल का मिश्रण तैयार कर फेसपैक तैयार किया जाए और सप्ताह में कम से कम एक
बार रात को 15 मिनट के लिए इसे लगाकर रखा जाए तो मुहांसे
होने की गुंजाईश काफी हद तक कम हो जाती है। यदि चेहरे पर मुहांसे हों तो वो भी
खत्म हो जाते हैं।
Ø जानकारों के अनुसार
उन महिलाओं को ज्यादा मुहांसे होते हैं जिनके चेहरे की त्वचा तेलीय होती है। तेलीय
त्वचा पर धूल और मिट्टी के कण अक्सर चिपक जाते हैं या सिर से झडऩे वाले डेंड्रफ इस
तेल की वजह से चेहरे पर चिपक जाते हैं और फिर सूक्ष्मजीवी संक्रमण से मुहांसे बन
जाते हैं।
Ø हर्बल नुस्खों से
मिटाएं चेहरे के दाग-धब्बे
Ø सामान्यत: मुहांसों
के होने के बाद या चेहरे पर आईं खरोचों के बाद इनके निशान चेहरे से दूर नहीं होते
हैं, ऐसे निशानों को दूर करने के लिए इन पारंपरिक हर्बल नुस्खों
को अपनाया जा सकता है।
Ø पान के एक पत्ते को
कुचल लिया जाए और इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिला लिया जाए। इसे चेहरे या शरीर
के किसी भी हिस्से पर बने दाग, काले निशान या धब्बों पर लगाकर कुछ
देर रखा जाए और फिर धो लिया जाए। ऐसा सप्ताह में कम से कम 2 से
3 बार किया जाए तो 3 महीने के भीतर
निशान मिट सकते हैं।
Ø एक आलू को बारीक पीस
लिया जाए और इसमें 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिला लिया जाए ताकि पेस्ट तैयार हो जाए।
इस पेस्ट को प्रतिदिन सुबह शाम कुछ देर के लिए काले निशानों पर लगाकर रखा जाए और
फिर धो लिया जाए, शीघ्र ही निशान दूर हो जाएंगे।
Ø प्रतिदिन ग्लिसरीन
और नींबू रस की समान मात्रा चेहरे के काले धब्बों पर लेपित की जाए तो जबरदस्त
फायदा होता है और जल्द ही गहरे काले निशानों की छुट्टी हो जाती है।
Ø संतरे
के छिलकों को धूप में सोखना, पीसो
और छानो। इसमें थोड़ी सी बारीक पीसी और छानी मुल्तानी मिट्टी मिलाओ और गुलाब जल
में घोल लो। घना घोल मुहासों और पूरे चेहरे पर लगाओ। आधे घंटे बाद चेहरा गुनगुने
पानी के साथ धो लो। 2 सप्ताहों में चेहरा मुहासों से मुक्त हो
जाएगा।
Ø -नीबू का रस 4 गुणा ग्लिसरीन में मिला कर चेहरे पर रगडऩे
से मुहासे दूर हो चेहरा सुंदर हो जाता है।
Ø -नारंगी की सूखी हुई छिलकों को रगडऩे से भी फ़ायदा मिलता है।
Ø -मसूर की दाल पानी में भिगो कर कच्चे दूध में पीस कर प्रात:काल-शाम चेहरे
पर लगाओ। 10 मिनट
के बाद गर्म पानी से चेहरा धो लो।
Ø -5-10 काली मिर्चों को गुलाब जल में पीस कर चेहरे
पर लगाओ। प्रात:काल चेहरा धो लो। कुछ ही दिनों में मुहासे दूर हो जाएंगे।
Ø -30 ग्राम अजवायण बारीक पीसो और 25 ग्राम दही में मिला कर रात भर के लिए
मुहासों पर लगाओ। प्रात:काल चेहरा धो लो। तुलसी की पत्तियों का चूरन मिला कर लगाने
से भी मुहासे दूर होते हैं।
Comments
Post a Comment